कानपुर में युवती ने की आत्महत्या: यूपी-पुलिस में 27 नंबर कम आने से मेरिट में नहीं आई, जगाने पहुंची मां को फंदे से लटका मिला शव

कानपुर|
यूपी-पुलिस में 27 नंबर कम आने से मेरिट में नहीं आई, जगाने पहुंची मां को फंदे से लटका मिला शव

कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के तरी दुर्गापुर गांव में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद 24 वर्षीय हर्षिता यादव ने मेरिट से 27 नंबर कम रहने के कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब उनकी मां उन्हें जगाने गईं, तो उनका शव फंदे से लटका मिला।

24 वर्षीय हर्षिता एक निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थीं। परीक्षा में उन्हें 222 अंक मिले थे, जबकि अंतिम कटऑफ मेरिट 249 अंक गई थी। वह चयन सूची से केवल 27 अंक पीछे रह गई थीं। शुक्रवार को रिजल्ट आने के बाद वह तनाव में थीं। शनिवार सुबह करीब 6 बजे मां कमरे में गईं तो घटना का पता चला। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

​खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे से लटकी दिखी

शनिवार सुबह करीब 6 बजे मां कांती जगाने पहुंची, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने रोशनदान से झांक कर देखा तो हर्षिता का शव फंदे से लटकता मिला। परिजन आनन–फानन में दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।