कानपुर देहात में पति ने की पत्नी की हत्या: सिर पर लोहे की रॉड से किया वार, दो महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

कानपुर|06 सितंबर 2026
सिर पर लोहे की रॉड से किया वार, दो महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

अकबरपुर में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक में पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला बेहोश होकर बिस्तर पर गिर गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास की है। मृतका की पहचान सपना के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति गजेंद्र है। दोनों ने करीब दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। सपना ने गजेंद्र से शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया था। गजेंद्र की यह दूसरी और सपना की तीसरी शादी थी। दोनों मजदूरी करके जीवनयापन करते थे।

फोन काटने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, सपना और गजेंद्र के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह सपना कमरे में किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान गजेंद्र वहां पहुंचा तो सपना ने फोन काट दिया। इस पर गजेंद्र नाराज हो गया और उससे फोन मांगने लगा। सपना के फोन देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट होने लगी।

बेहोश होकर बिस्तर पर गिरी

मारपीट के दौरान गजेंद्र ने सपना के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से वह बेहोश होकर बिस्तर पर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही पुलिस

अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।