बलरामपुर के एमपीयू में ‘करियर काउंसलिंग—विकसित भारत 2047’ पर विशेष सत्र: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया आयोजन, कुलपति बोले- करियर की राह आसान करेगा कौशल विकास

उत्तरप्रदेश|3 घंटे पहले
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया आयोजन, कुलपति बोले- करियर की राह आसान करेगा कौशल विकास

बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को अकादमिक ब्लॉक स्थित एलटी-3 में ‘करियर काउंसलिंग—विकसित भारत 2047’ विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बदलते रोजगार बाजार, करियर की संभावनाओं और रोजगार हासिल करने के लिए जरूरी कौशलों की जानकारी दी गई।

कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जॉब स्टडी, रिज्यूमे निर्माण, आईडीएसए और कम्युनिकेशन स्किल्स समेत करियर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सफलता हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को संचार कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता के साथ ही व्यावहारिक दक्षताओं को भी विकसित करना होगा।

रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

विश्वविद्यालय की करियर काउंसलिंग कमेटी के सदस्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा करियर की दिशा तय करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। कमेटी में सोनल पाण्डेय, आकृति विज्ञा, डॉ. प्रेरणा त्रिपाठी, डॉ. वरुण कुमार सिंह और रोहित साहू शामिल रहे।

सत्र के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े सवाल विशेषज्ञों के सामने रखे, जिनका समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को कौशलयुक्त, रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आगे भी प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और करियर काउंसलिंग से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।