कानपुर में महिला के ऊपर गिरी दीवार: बकरी के बच्चों को ​खिला रही थी चारा, इलाज के दौरान हुई मौत

कानपुर|59 मिनट पहले
बकरी के बच्चों को ​खिला रही थी चारा, इलाज के दौरान हुई मौत

महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल क्षेत्र के नवोदय नगर में शनिवार दोपहर बारिश के दौरान कमजोर हो चुकी पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के पास बकरी के बच्चों को खिला रहीं सुलेखा (45) मलबे में दब गईं। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। परिजन सरसौल सीएचसी से स्वरूप नगर के निजी अस्पताल ले गए, जहां एक दिन इलाज के बाद रविवार देर शाम महिला की मौत हो गई।

सरसौल के नवोदय नगर निवासी अशोक कुमार की पत्नी सुलेखा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर के दरवाजे के पास बंधी बकरी के बच्चों को चारा खिला रही थीं। परिजनों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण घर की पक्की दीवार कमजोर हो चुकी थी। जिससे दीवार अचानक सुलेखा के ऊपर जा गिरी और वह मलबे में दब गईं। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। आनन-फानन में सुलेखा को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

गंभीर हालत के बाद डॉक्टरों ने किया रेफर

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलेट रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें स्वरूप नगर के निजी अस्पताल ले गए। वहां करीब एक दिन उपचार चला, लेकिन रविवार रात सुलेखा ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुलेखा के भतीजे अर्पित का रो-रोकर बुरा हाल था। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह के अनुसार, बारिश के दौरान दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।