अम्बेडकरनगर में 11 दिन बाद कब्र से निकाली गई महिला की लाश: बेटे ने लगाया पिता पर हत्या का आरोप, आहत ​पिता ने सुसाइड करने की को​शिश की

उत्तरप्रदेश|
बेटे ने लगाया पिता पर हत्या का आरोप, आहत ​पिता ने सुसाइड करने की को​शिश की

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बनेथू गांव में 11 दिन पहले दफन की गई महिला सीता देवी का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला गया है। मृतका के बेटे ने अपने पिता और उनकी कथित प्रेमिका पर मां की हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में पति रामसुभावन ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में महिला सीता देवी की 13 जुलाई को हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को कब्र खोद कर शव निकाला गया। इस बीच महिला के पति रामसुभावन ने घटना के विरोध में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दिया। आनन-फानन रामसुभावन को सीएचसी कटेहरी पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पती-पत्नी के बीच होता रहता था विवाद

रामपुर बनेथू निवासी आकाश ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी मां सीता देवी (52) और पिता राम सुभावन के मध्य आए दिन विवाद होता रहता था। बीते 13 जुलाई की रात भोजन करने के बाद राम सुभावन के साथ कमरे में सो गई थीं। 14 जुलाई की सुबह सीता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

पिता और उनकी प्रेमिका पर लगाया आरोप

आकाश ने बताया कि पिता ने जल्दबाजी में शव को दफन करवा दिया था। घटना के समय आकाश दिल्ली में था। इसकी जानकारी हुई तो वह गांव पहुंचा लेकिन इससे पहले ही अंतिम संस्कार होने पर उसने संदेह जताया। पिता व उनकी कथित प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।