संभल में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती शव: दोनों में लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग, परिवार के रोक लगाने पर उठाए खौफनाक कदम

उत्तरप्रदेश|
दोनों में लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग, परिवार के रोक लगाने पर उठाए खौफनाक कदम

संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र में खेत में लगे आम के पेड़ पर एक किशोर और किशोरी के शव फंदे से लटके हुए मिले। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। वे शादी करने की जिद पर अड़े थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और दोनों पर पाबंदियां लगा दी थीं। दोनों शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अचानक अपने घरों से लापता हो गए थे। उनके परिजन पूरी रात जंगलों और आस-पास के इलाकों में तलाशते रहे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने दोनों के शवों को आम के पेड़ से लटका देखा। किशोर की उम्र करीब 19 वर्ष और किशोरी की उम्र 17 वर्ष (नाबालिग) बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंचे सीओ विवेक जावला ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। मृतकों में कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी 17 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय युवती शामिल हैं। दोनों के घरों के बीच सात-आठ मकानों का अंतर है। वहीं गांव के बाहर दोनों परिवारों के घेर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सावन माह में दोनों परिवारों को इसकी जानकारी हुई थी। इसके बाद उन पर बंदिशें लगनी शुरू हो गई थीं। मृतक युवक की मां ने बताया कि उसका बेटा दो दिन से गणेश मेला देखने जा रहा था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे भी वह मेला जाने के लिए घर से निकला था।

युवक के गले में पिंक और युवती के गले में काले रंग का कसा था गमछा

रात करीब 11 बजे युवती के गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद युवती की मां युवक के घर पहुंची और उसके बारे में पूछताछ करने लगी। इसके बाद दोनों परिवारों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रातभर तलाश करने के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नेहटा निवासी नीरज शर्मा अपने धान के खेत पर पहुंचे। खेत में ट्यूबवेल की कोठरी के पास आम के पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले। युवक के गले में पिंक रंग का दुपट्टा और युवती के गले में काले रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला गमछा कसा था। । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती

पुलिस प्रारंभिक रूप से इसे प्रेम प्रसंग में बंदिशों के कारण आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं लड़के के परिजनों ने लड़की के पक्ष पर हत्या का संदेह भी जताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असल वजह और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।