अफेयर के शक में बहन की हत्या: शादी के डेढ़ महीने बाद भाई ने गला घोंटा, कुएं में फेंकी लाश

उत्तरप्रदेश|13 जून 2026
शादी के डेढ़ महीने बाद भाई ने गला घोंटा, कुएं में फेंकी लाश

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही बहन की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बॉडी को जंगल में स्थित एक कुएं में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात जंगल में ही रहा और शनिवार सुबह स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बॉडी बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप यादव ने अपनी 19 वर्षीय बहन रंजू यादव की हत्या की है। रंजू की शादी इसी वर्ष 1 मई को राधानगर थाना क्षेत्र के सोनई बड़नपुर निवासी पिंटू उर्फ अजय यादव के साथ हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप को शक था कि विवाह के बाद भी उसकी बहन अपने पूर्व प्रेमी के संपर्क में थी। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से नाराज चल रहा था। अहमदाबाद में काम करने वाला संदीप दो दिन पहले फतेहपुर लौटा था। वारदात की योजना बनाकर सीधे बहन की ससुराल पहुंच गया।

ससुराल से बहन को ले गया साथ

ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार शाम संदीप अपनी बहन को साथ लेकर गांव के लिए निकला था। परिजनों को लगा कि वह उसे मायके ले जा रहा है। लेकिन रास्ते में वह उसे जंगल की ओर ले गया। वहां कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बॉडी को एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद वह पूरी रात जंगल में छिपा रहा।

सुबह थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

शनिवार सुबह करीब सात बजे आरोपी स्वयं थरियांव थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुएं से बॉडी को बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।