कानपुर देहात में डिवाइडर से टकराकर धू-धू जली कार: दो युवकों की जिंदा जलकर मौत, दिल्ली से आ रहे थे वापस

उत्तरप्रदेश|17 घंटे पहले
दो युवकों की जिंदा जलकर मौत, दिल्ली से आ रहे थे वापस

डेरापुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दिल्ली से कानपुर लौट रही तेज रफ्तार कार भढ़पुरा मोड़ के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई और दोनों युवक वाहन के अंदर ही फंस गए। आग इतनी भीषण थी कि दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने सोमवार सुबह काफी प्रयास के बाद मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, कानपुर के तात्या टोपे नगर निवासी 35 वर्षीय ओम शुक्ला और मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी गुरप्रीत कार से दिल्ली ऑटो पार्ट्स का सामान लेने गए थे। वापसी के दौरान उनकी कार डेरापुर क्षेत्र के मुंगिसापुर के पास भढ़पुरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में तुरंत आग लग गई और दोनों युवक भीतर ही फंस गए।

शवों की पहचान में करनी पड़ी मशक्कत

हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। आग से शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। सोमवार सुबह काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस दुर्घटना की वजह चालक को झपकी आना मान रही है। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद आने की आशंका है। हालांकि, हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।