देवरिया में गैस सिलेंड फटने से झोपड़ी में लगी आग: लाखो का हुआ नुकसान, ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास

देवरिया के माधोपुर गांव में सोमवार देर रात गैस सिलेंडर में आग लगने से एक गरीब परिवार का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घर में रखा करीब चार लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
माधोपुर निवासी रामअवध साहनी के घर में देर रात गैस सिलेंडर से गैस रिसाव शुरू हुआ। देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा घर जल चुका था।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग में अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे उन्हें लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आर्थिक सहायता का मिला आश्वासन
पीड़ित रामअवध साहनी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं। प्रशासन ने नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









