गोरखपुर में सचिवालय भर्ती के नाम पर फ्रॉड: फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला अरेस्ट, कैश-आरटीजीएस से लिए 10 लाख रुपये

उत्तरप्रदेश|8 घंटे पहले
फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला अरेस्ट, कैश-आरटीजीएस से लिए 10 लाख रुपये

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में बांसगांव पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी पर एक महिला को सचिवालय में नियुक्ति दिलाने का भरोसा देकर लाखों रुपये ऐंठने और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के तेवना बसावनपुर गांव निवासी विपिन उर्फ विनय तिवारी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना बांसगांव में मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता महिला को सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसने आरटीजीएस के जरिए 3.50 लाख रुपये और 6.50 लाख रुपये नकद लेकर कुल 10 लाख रुपये वसूल किए।

जांच में खुली फर्जीवाड़े की परत

रुपये लेने के बाद आरोपी ने महिला को फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिया। जब तय समय तक नौकरी नहीं मिली और दस्तावेजों की जांच कराई गई तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सीनियर अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी तथा क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी भगवान बक्स सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह, रिजर्व कांस्टेबल विकास और अंकुर कुमार वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।