देवरिया में डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय का दौरा: छात्राओं से किया संवाद, 100% उपस्थिति अनिवार्य

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भटनी विकासखंड के रुपई स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यह दौरा छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल की व्यवस्थाओं को परखने के लिए की।
डीएम ने कक्षा 6 और कक्षा 8 की छात्राओं से संवाद किया, उनसे पाठ्यपुस्तकें पढ़वाईं और विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी शिक्षा के स्तर का आकलन किया। उन्होंने छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि विद्यालय में छात्राओं की 100% उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और कोई भी ड्रॉपआउट न हो।
मरम्मत और समाधान के दिए निर्देश
डीएम ने उपस्थिति पंजिका, स्कूल के जरूरी दस्तावेजों, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्था का जायजा लिया। स्कूल की वार्डन द्वारा बरसात के समय भवन में सीलन और जलभराव की समस्या की शिकायत करने पर, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत मरम्मत और समाधान के निर्देश दिए।
शैक्षणिक व्यवस्थाओं में लापरावाही बर्दाश्त नहीं
निरीक्षण के समय विद्यालय के लगभग सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









