नई दिल्ली में घर में लगी भीषण आग: महिला समेत दो बच्चों की मौत, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी दमकल टीम

नई दिल्ली|
महिला समेत दो बच्चों की मौत, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी दमकल टीम

राजधानी के लोधी कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। हादसे में एक महिला और दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, लोधी कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब 10:22 बजे आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक महिला और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।