कानपुर में छात्र नेता ने खुद को मारी गोली: पारिवारिक तनाव से था परेशान, शराब का हो गया था आदी

उत्तरप्रदेश|2 घंटे पहले
पारिवारिक तनाव से था परेशान, शराब का हो गया था आदी

कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग जगाने पहुंचे तो कोई आवाज नहीं आई। फिर दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ बॉडी पड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को सुचना दी। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

आलोक के परिवार में पत्नी विनीता व दो बेटियां अनुष्का और अंशिका है। अनुष्का मर्चेंट नेवी में तैनात है, जबकि अंशिका लखनऊ में इंटर की पढ़ाई कर रही है। केशव ने बताया कि बहू विनीता अधिकांश रूप से लखनऊ स्थित अपने मायके में रहती थी। दो साल पहले विनीता के पिता ने उन्हे लखनऊ में ही फ्लैट दिला दिया था। विनीता अपनी दोनों बेटियों के साथ वहीं रहती थी। पत्नी व बेटियों से अलग होने के कारण आलोक शराब पीने लगा था।

छात्र संघ का अध्यक्ष था आलोक

बसंत विहार डब्ल्यू–2 निवासी केशव नाथ सिंह अपने दो मंजिला मकान में तीन बेटे अजीत सिंह, आलोक सिंह और अभय के साथ रहते हैं। केशव नाथ ने बताया कि उनका नौबस्ता मौरंग मंडी में ट्रांसपोर्ट का काम है। उन्होंने बताया कि मंझला बेटा आलोक पीपीएन कॉलेज से छात्र संघ का अध्यक्ष था, साथ ही उनका ट्रांसपोर्ट में हाथ बटाते थे। वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान उनके बड़े बेटे अजीत सिंह की मौत हो गई थी।

खून से लथफथ मिला शव

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम को आलोक घर आए थे, जिसके बाद वह कमरा बंद कर एसी चालू कर सोने चले गए थे। बुधवार तड़के करीब 5 बजे परिजन आलोक को जगाने पहुंचे तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कमरा न खुलने पर परिजन दरवाजा तोड़ कमरे में घुसे तो आलोक का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जानकारी पर हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।

घटनास्थल से नहीं मिला सुसाइड नोट

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक छात्र नेता ने अपने सिर में डबल बैरल बंदूक से गोली मारी थी। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया। जिसके बाद सुबह छात्र नेता का शव कमरे में पड़ा मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र नेता पत्नी व बेटियों के अलग रहने के कारण तनाव में रहते थे, जिस कारण वह अत्यधिक शराब का सेवन करने लगे थे। शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।