अमरोहा में खेलते-खेलते खुले टैंक में गिरा मासूम: तलाश के बाद मिला शव, खाली प्लॉट में गया था बच्चा

उत्तरप्रदेश|
तलाश के बाद मिला शव, खाली प्लॉट में गया था बच्चा

गजरौला में खेलते समय दो साल का मासूम खुले पानी के टैंक में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना मोहल्ला पश्चिमी सुल्तान नगर की है। मृतक की पहचान मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। वह शाहरुख का बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के मुताबिक फैजान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास स्थित एक खाली प्लॉट में चला गया। प्लॉट में पानी का एक टैंक बना हुआ था, जो बारिश के चलते पानी से भर गया था। टैंक खुला होने के कारण खेलते समय मासूम अचानक उसमें गिर गया। काफी देर तक जब फैजान दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान टैंक में दिखा बच्चा

परिजन आसपास के इलाकों में बच्चे को खोजते रहे। इसी दौरान उनकी नजर खाली प्लॉट में बने पानी के टैंक पर गई। टैंक के अंदर फैजान पानी में पड़ा मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पिता बोले- कई बार टैंक ढकने को कहा

फैजान के पिता शाहरुख ने आरोप लगाया कि खाली प्लॉट में बना पानी का टैंक लंबे समय से खुला हुआ था। उन्होंने टैंक को ढकने के लिए प्लॉट मालिक से कई बार कहा था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने खुले टैंक को हादसे का खतरा बताते हुए लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।