हाथरस में भीषण सड़क हादसा: दो डंपरो की जोरदार टक्कर, तीन की हालत गंभीर

उत्तरप्रदेश|
दो डंपरो की जोरदार टक्कर, तीन की हालत गंभीर

हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीतई बाईपास के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां दो डंपरों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। डंपरों की आमने-सामने की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर अफरातफरी मच गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों डंपरों के टकराने के बाद बचाव के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक समेत कई वाहन भी आपस में भिड़ गए। हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायलों में डंपर चालक रामवीर और बाइक सवार शादाब व शमशाद शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

टक्कर इतनी भयानक थी कि डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला। कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।