इटावा में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान: तीन दिन पहले मेरठ से आया था घर, परिजन नहीं बता पा रहे हत्या का कारण

उत्तरप्रदेश|
तीन दिन पहले मेरठ से आया था घर, परिजन नहीं बता पा रहे हत्या का कारण

इटावा जिले में मेरठ से अपने घर लौटे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। यह दुखद घटना इटावा के उदयपुरा क्षेत्र के पास डीएफसी ट्रैक पर से सामने आई। मृतक की पहचान शाकिर खान, निवासी उदयपुरा, इटावा के रूप में हुई है, जो मेरठ की एक बेकरी में काम करता था। वह 15 सितंबर को मेरठ से अपने गांव वापस लौटा था।

इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के पास एक युवक ने डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने आकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

​सिम निकाल कर घर में छिपाया फोन

शाकिर मेरठ की एक बेकरी में काम करता था। वह 15 सितंबर को मेरठ से अपने घर आया था। बुधवार शाम को उसने अपने मोबाइल से सिम निकालकर फोन को घर में छिपा दिया। इसके बाद वह परिजन को बिना बताए घर से निकल गया। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

मौके पर नहीं मिला मोबाइल फोन

गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने उदयपुरा के पास डीएफसी ट्रैक पर एक युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शाकिर के चचेरे भाई राशिद ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। मौके से मोबाइल फोन भी नहीं मिला था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।