उत्तर प्रदेश में MLC चुनावों के उम्मीदवारों के नाम घो​​​षित: तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मैदान में उतरे, मुख्यालय प्रभारी ने जारी की अ​धिकारिक सूची

उत्तरप्रदेश|
तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मैदान में उतरे,  मुख्यालय प्रभारी ने जारी की अ​धिकारिक सूची

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपनी चुनावी तैयारियां तेज करते हुए मंगलवार को छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने उत्तर प्रदेश के तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम केदारनाथ सिंह का है, जिन्हें पार्टी ने हाई-प्रोफाइल वाराणसी स्नातक सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, पार्टी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार की भी चार विधान परिषद सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

उम्मीदवारों के नाम

छह सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वाराणसी स्नातक केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक, दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक अशोक कुमार राठौर और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार, वाराणसी शिक्षक डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक हरि किशोर तिवारी, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक ध्रुव त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने अनुभवी नेता पर जताया भरोसा

पार्टी ने इस सूची में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है। वाराणसी स्नातक सीट को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां से पार्टी ने अनुभवी नेता केदारनाथ सिंह पर भरोसा जताया है। वहीं दूसरी तरफ, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने भी हाल ही में इन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। सभी घोषित सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और राजनीतिक गलियारों में इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बनाने का दौर तेज हो गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।