आजमगढ़ में युवक ने किया सुसाइड: फंदे से लटकी मिली बॉडी, मुंबई से एक दिन पहले लौटा था युवक

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
फंदे से लटकी मिली बॉडी, मुंबई से एक दिन पहले लौटा था युवक

बरदह थाना क्षेत्र के ऊसरगावा गांव में रविवार सुबह एक युवक की बॉडी घर के बरामदे में फंदे से लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतक की पहचान गांव निवासी मोहम्मद तबरेज शेख (34) पुत्र महमूद अहमद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात तबरेज अपनी पत्नी निगार फातमा बानो के साथ घर में थे। देर रात बिजली न होने के कारण उन्होंने बरामदे में चारपाई पर सोने की बात कही थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब उनकी पत्नी कमरे से बाहर निकलीं तो बरामदे के टीन शेड के नीचे लगे लोहे के रॉड से गमछे के सहारे उनकी बॉडी लटकी मिली। पति को इस हालत में देखकर पत्नी चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मुंबई में करता था काम

परिजनों ने बताया कि तबरेज मुंबई में काम करता था और एक दिन पहले ही घर लौटा था। उसकी शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी। परिवार के अनुसार, उसे रविवार को ही दोबारा मुंबई लौटना था। लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना कई सवाल खड़े कर रही है। इसलिए इसकी हर पहलू से जांच होनी चाहिए। बरदह थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।