गोंडा में सरयू नहर में डूबे पूर्व प्रधान: 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव, सब्जी खरीदने गए थे बाजार

उत्तरप्रदेश|3 घंटे पहले
18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव, सब्जी खरीदने गए थे बाजार

छपिया थाना क्षेत्र के टैरवा बाजार के पास सरयू नहर में डूबे पूर्व प्रधान रंगीलाल का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। सोमवार शाम हुए हादसे के बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने देर रात तक तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया और चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर में शव नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तेंदुआ रानीपुर के 60 वर्षीय पूर्व प्रधान रंगीलाल सोमवार शाम करीब छह बजे टैरवा बाजार सब्जी खरीदने गए थे। परिजनों का कहना है कि खरीदारी के बाद वह सरयू नहर के पुल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह उफनती नहर में जा गिरे।

तेज बहाव बना बचाव में बाधा

जानकारों ने उन्हें नहर में गिरते देख शोर मचाया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण कोई भी तत्काल उन्हें बचाने के लिए नहर में नहीं उतर सका। सूचना मिलते ही छपिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

एसडीआरएफ ने पूरा किया सर्च ऑपरेशन

मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने सुबह करीब आठ बजे से दोबारा सर्च अभियान शुरू किया और लगभग चार घंटे की तलाश के बाद दोपहर 12 बजे रंगीलाल का शव बरामद कर लिया। थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।