मुजफ्फरनगर में आईसीयू में मरीज की पिटाई से मौत: दूसरे मरीज के तीमारदार पर हत्या का केस, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश|10 घंटे पहले
दूसरे मरीज के तीमारदार पर हत्या का केस, आरोपी गिरफ्तार

जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक मरीज की कथित मारपीट के बाद मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे मरीज के तीमारदार ने विवाद के दौरान 45 वर्षीय मरीज पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कराई जा रही है।

जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 45 वर्षीय रमेश पाल लीवर की गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। उसी वार्ड में कमला देवी नाम की बुजुर्ग महिला भी सांस संबंधी बीमारी के चलते भर्ती थीं। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर रमेश पाल और कमला देवी के बेटे संजय के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजय ने रमेश पाल के साथ मारपीट कर दी। मृतक के परिजनों का कहना है कि हमले के दौरान रमेश पाल की नाक पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल आईसीयू से इमरजेंसी वार्ड में स्थानांतरित किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अब अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रमेश पाल के साथ दूसरे मरीज के परिजनों ने मारपीट की थी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। एएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन या सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।