महराजगंज में किशोरी ने की आत्महत्या: फंदे से लटकी मिली बॉडी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

महाराजगंज|3 घंटे पहले
फंदे से लटकी मिली बॉडी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

नौतनवा थाना क्षेत्र के उस्मान नगर वार्ड संख्या-9 में मंगलवार को एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, किशोरी घर के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली थी। परिजनों ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर नौतनवा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृत्यु के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कोई संदिग्ध तथ्य सामने आने पर उसी के अनुरूप कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।