महराजगंज में खड़ी कार में लगी आग: पुलिस-राहगीरों ने बुझाई लपटें, हादसे की वजह स्प्ष्ट नहीं

महाराजगंज|
 पुलिस-राहगीरों ने बुझाई लपटें, हादसे की वजह स्प्ष्ट नहीं

फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वाहन से घना धुआं उठने लगा। धुआं देखकर आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना के समय कार सड़क किनारे खड़ी थी। आग बढ़ती देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तत्काल मोर्चा संभाला और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया। समय रहते लपटें बुझ जाने से आसपास खड़े दूसरे वाहनों और लोगों को नुकसान होने की जानकारी नहीं है।

कार में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। राहगीरों ने भी पुलिस का साथ दिया और आग बुझाने में जुट गए। सभी के संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। इससे आसपास मौजूद अन्य वाहन सुरक्षित रहे। घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए भगदड़ का माहौल रहा।

मामले की जांच कर रही पुलिस

वाहन में आग किस कारण लगी, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी में कार के धूप में खड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि आग सीधे धूप की वजह से लगी या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संबंधित स्तर पर घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।