गुड मेटाबॉलिज्म से बेहतर ग्लो: महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को करें बाय, संतुलित भोजन से त्वचा में बेहतर निखार

3 घंटे पहले
महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को करें बाय, संतुलित भोजन से त्वचा में बेहतर निखार

खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए केवल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि संतुलित भोजन भी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलने पर त्वचा अंदर से स्वस्थ बनती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार दिखाई देता है। फलों, हरी पत्तेदार सब्जियों, दालों, साबुत अनाज, मेवे और पर्याप्त पानी का नियमित सेवन त्वचा को हाइड्रेट रखता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। वहीं, अधिक महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा की चमक को कम कर सकता है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजाना संतुलित आहार के साथ पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और तनाव से दूरी भी स्वस्थ व चमकदार त्वचा के लिए जरूरी है। यदि शरीर को सही पोषण मिले, तो चेहरे का ग्लो अपने आप बढ़ने लगता है। जंक फूड्स पिंपल्स को बढ़ा सकते हैं, जबकि संतुलित जीवन-शैली त्वचा में प्राकृतिक चमक लाती है। इसी प्राकृतिक आभा को ‘मेटाबॉलिक ग्लो’ कहा जाता है।

स्वस्थ त्वचा से जुड़ा होता है मेटाबॉलिज्म

खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा का संबंध आपके मेटाबॉलिज्म से जुड़ा होता है। मेटाबॉलिज्म शरीर में भोजन को ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्वों में बदलकर त्वचा तक विटामिन, मिनरल्स और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब यह प्रक्रिया धीमी पड़ती है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और त्वचा समस्याएं होने लगती हैं।

अ​धिक शूगर से पैदा होता है हार्मोनल असंतुलन

असल में अधिक शक्कर वाले खाद्य पदार्थ रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ाकर हार्मोनल असंतुलन पैदा करते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ती है। कुछ लोगों में फुल-क्रीम दूध, चीज और मक्खन जैसे डेयरी उत्पाद सूजन और रोमछिद्र बंद होने का कारण बनते हैं। वहीं, जंक फूड, तले हुए पदार्थ, अधिक मसालेदार भोजन, चाय-कॉफी और शराब त्वचा में सूजन व विषाक्तता बढ़ाकर मुंहासों को और गंभीर कर सकते हैं।

खराब मानसिक स्वास्थ्य का त्वचा पर असर

अत्यधिक तनाव, चिंता और मानसिक थकान शरीर के हार्मोन संतुलन को प्रभावित कर देती है, जिसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। इससे एजिंग, रूखापन और डलनेस दिखाई देने लगती है। लगातार तनाव नींद को भी बिगाड़ता है, जिससे चेहरे की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है। सकारात्मक सोच, ध्यान और मानसिक शांति मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

दिनचर्या में करें बदलाव

मेटाबॉलिक ग्लो पाने के लिए सबसे पहले चीनी, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का सेवन बंद करें, क्योंकि ये शरीर में इंसुलिन का असंतुलन पैदा करते हैं और मुंहासों का कारण बनते हैं। इसके स्थान पर ताजे फल, हरी सब्जियां और फाइबर युक्त आहार को अपनाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और त्वचा में प्राकृतिक नमी बनी रहती है। नियमित व्यायाम भी करें, इससे रक्त संचार बेहतर होगा, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व त्वचा तक पहुंचकर उसे साफ, स्वस्थ व चमकदार बनाएंगे।

संतुलित भोजन से सक्रिय होते है गुड बैक्टीरिया

संतुलित आहार, फाइबर युक्त भोजन, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शरीर के गुड बैक्टीरिया को सक्रिय करते हैं, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और पिंपल्स व झुर्रियां कम होती हैं। विटामिन सी, ई, जिंक और अमीनो एसिड कोलेजन निर्माण बढ़ाते हैं। इसलिए जंक फूड से बचें, सात से आठ घंटे की नींद लें और रोज 45 मिनट व्यायाम करें। स्वस्थ जीवन-शैली अपनाएं और नियमित दिनचर्या रखें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।