मथुरा-वृंदावन में लगा विवादित पोस्टर: सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

मथुरा-वृंदावन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों को लेकर यूपी की राजनीति में भारी बवाल मच गया है। पूरा विवाद राम मंदिर और आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर जारी तीखी बयानबाजी के बीच सामने आया है। इस "पोस्टर वॉर" के सामने आने के बाद स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।
मथुरा-वृंदावन में मंगलवार सुबह एक विवादित होर्डिंग सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। इस होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुस्लिम टोपी में दर्शाया गया था, जिस पर आपत्तिजनक नारे भी लिखे थे। सपा के खिलाफ रातों-रात ये पोस्टर वॉर शुरू हो गई है। जिससे सपा कार्यकर्ताओं ने भारी नाराजगी जताई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल
जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। सुबह करीब 7 बजे सामने गोवर्धन चौराहे के निकट लोगों ने अखिलेश व उनके पिता मुलायम सिंह के सिर पर मुस्लिम टोपी लगे हुए बैनर देख लोगों ने इस बैनर को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
शुरू हुई "पोस्टर वॉर"
इस तरह के चित्रण और नारों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। बताया जा रहा कि मथुरा, आयोध्या और बाराबंकी में यह पोस्टर वॉर शुरू हुई है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी जाएगी और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









