संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत: पेड़ के सहारे लटकी मिली बॉडी, हत्या की आशंका

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
पेड़ के सहारे लटकी मिली बॉडी, हत्या की आशंका

बेलहर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की बॉडी सागौन के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। लेकिन पूरा शरीर जमीन पर होने के कारण स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

रविवार को बेलहर खुर्द स्थित कब्रिस्तान के पास सागौन के बाग में वार्ड नंबर तीन भीतरी टोला निवासी स्वर्गीय आमिका की 18 वर्षीय पुत्री चांदनी की बॉडी मिली। युवती के गले में दुपट्टे का फंदा था। वहीं, उसका पूरा शरीर जमीन पर पड़ा हुआ था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रात में घर से निकली थी युवती

स्थानीय लोगों के अनुसार, चांदनी शनिवार रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद घर से निकली थी। बॉडी के पास एक मग्गा और हाथ वाला पंखा भी मिला है। इससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। चांदनी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। इनमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दो भाई बाहर रहकर काम करते हैं।

हर पहलू से हो रही जांच

बेलहर थाना प्रभारी हरिकेश भारती ने मृतका की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह के अनुसार, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।