चिनहट के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग: धुएं के गुबार से सहमा इलाका, मौके पर दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां

उत्तरप्रदेश|5 घंटे पहले
धुएं के गुबार से सहमा इलाका, मौके पर दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां

राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि उसका धुएं का गुबार करीब चार किलोमीटर दूर से दिखाई देता रहा। दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां कई घंटों तक आग बुझाने के प्रयास में जुटी रहीं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

रविवार सुबह करीब आठ बजे चिनहट क्षेत्र के हिमालयन कोल्ड स्टोरेज से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। सुबह टहलने निकले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण पाने के लिए अभियान शुरू किया। धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल बन गया।

राहत और बचाव कार्य लगातार जारी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए कोल्ड स्टोरेज के आसपास स्थित मकानों को खाली करा दिया। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने या किसी अन्य बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं मिली है। दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।