केरलम में महिला के प्राइवेट पार्ट से बरामद किया एमडीएमए: सात आरोपी अरेस्ट, वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

1 घंटा पहले
सात आरोपी अरेस्ट, वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

त्रिशूर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान एक महिला के प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखा गया एमडीएमए बरामद हुआ। पूछताछ के बाद हुई लगातार कार्रवाई में पुलिस ने कुल 308 ग्राम एमडीएमए जब्त कर एक संगठित ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

जिला एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स ने त्रिशूर के वणियमपारा क्षेत्र में नियमित वाहन जांच के दौरान पलक्कड़ के एक रिजॉर्ट से त्रिशूर आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार शिफास (26), विद्या (28), जिष्णु (27) और श्रीलक्ष्मी (20) को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपी गुरुवायुर-पावरट्टी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

तलाशी के बाद जांच का दायरा बढ़ा

तलाशी के दौरान पुलिस को एक महिला के प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखा गया दो ग्राम एमडीएमए मिला। इसके बाद आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शिफास के घर पर छापा मारा। जहां से 18 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। इसके बाद जांच टीम चावक्कड के पंचारामुक्कू स्थित एक एल्युमीनियम वर्कशॉप तक पहुंची। यहां एक कवर में छिपाकर रखे गए तीन पैकेटों से 288 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।

मोबाइल से मिले सुराग

जांच के दौरान मोबाइल फोन से प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शब्बीर (34), अनशाद (31) और टी.टी. सुमेष (25) को भी अरेस्ट किया। पुलिस के अनुसार, तीनों पर ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है। इस पूरे अभियान में कुल 308 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, हाल के महीनों में त्रिशूर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध यह सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक मानी जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।