वाहन की टक्कर से युवक की मौत: गैस सिलेंडर लेने जा रहा था बाइक सवार, हेलमेट भी हुआ क्षतिग्रस्त

बस्ती|1 घंटा पहले
गैस सिलेंडर लेने जा रहा था बाइक सवार, हेलमेट भी हुआ क्षतिग्रस्त

बस्ती के राम-जानकी मार्ग पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हेलमेट भी टूट गया। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राम-जानकी मार्ग स्थित खुशहालगंज के रामलीला मैदान के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। केवाड़ी मुस्तहकम निवासी गोधई प्रसाद पुत्र लड्डू लाल अपनी बाइक से गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक का हेलमेट भी फट गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे में गोधई प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने फरार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।