बस्ती में नीलगाय ने पूर्व प्रधान पर किया हमला: सीने में घोंपी सींग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

बस्ती|13 सितंबर 2026
सीने में घोंपी सींग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत देखने जा रहे पूर्व प्रधान के ऊपर एक नीलगाय ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बैहार गांव निवासी जैसराम गांव के पूर्व प्रधान थे। रविवार की सुबह वे घर से साइकिल से खेत देखने के लिए निकले थे। जैसे ही वे बैहार-सिंघोरिया मार्ग पर गांव के अशोक कुमार के खेत के पास पहुंचे, तभी गन्ने के खेत से अचानक एक नीलगाय निकली और साइकिल से टकरा गई, जिससे जैसराम गिर पड़े। इसके बाद नीलगाय ने घूमकर जैसराम के सीने में सींग घुसा दिया और जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

बगल के खेत में जा रहे एक व्य​क्ति ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर गांव के वर्तमान प्रधान समेत सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।