बस्ती में डाउन लाइन पर मिला बुजुर्ग महिला का शव: स्टेशन से मिला था मेमो, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

बस्ती|15 सितंबर 2026
स्टेशन से मिला था मेमो, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

जिले में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बस्ती रेलवे स्टेशन से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने गोविंद नगर डाउन लाइन के पास शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में महिला के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक, बस्ती-गोविंद नगर डाउन लाइन पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना बस्ती रेलवे स्टेशन से मिली थी। मेमो मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली गई और उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मर्चरी में रखवाया गया शव

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए बस्ती के मर्चरी हाउस में रखवाया है। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों से भी अज्ञात महिला के बारे में जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

जांच कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 65 वर्ष है। उसका रंग सांवला, शरीर दुबला-पतला और कद औसत है। उसके बाल सफेद हैं। घटना के समय उसने लाल रंग की साड़ी और लाल ब्लाउज पहन रखा था। पुलिस इन्हीं पहचान संबंधी विवरणों के आधार पर महिला के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।