गोरखपुर में 24 करोड़ की लागत से बनेगा नाला: नौसढ़ चौराहे से लेकर वाराणसी हाईवे तक RCC नाले का निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था होगी मजबूत

उत्तरप्रदेश|4 घंटे पहले
नौसढ़ चौराहे से लेकर वाराणसी हाईवे तक RCC नाले का निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था होगी मजबूत

शहर के नगर निगम क्षेत्र में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नौसढ़ चौरहे से लेकर वाराणसी हाईवे तक आरसीसी नाले का निर्माण किया जायेगा। जिससे जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और नगर आयुक्त अजय जैन ने गुरुवार को पांच वार्डों में करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

सबसे बड़ी परियोजना वार्ड संख्या 24 (नौसढ़) में शुरू हुई, जहां नौसढ़ चौराहे से बनारस हाईवे तक दोनों ओर लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वार्ड संख्या 1 में महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 स्थित गोरक्षनगर की विभिन्न गलियों में 2.39 करोड़ रुपये से सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण होगा। वार्ड संख्या 3 में खोराबार क्षेत्र में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क और आरसीसी नाली बनाई जाएगी।

नाले के साथ सड़क चौड़ीकरण में होगा सुधार

वार्ड संख्या 6 में जंगल सीकरी में देवरिया बाईपास रोड से ओपी चौराहा होते हुए बान पोखरा मंदिर तक करीब 2.94 करोड़ रुपये से सड़क चौड़ीकरण और हाटमिक्स प्लांट के माध्यम से सड़क सुधार कार्य कराया जाएगा। वहीं, वार्ड संख्या 10 में मोहरीपुर क्षेत्र में 1.78 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण होगा।

हर वार्ड में बेहतर सड़क, नाले और जल निकासी की व्यवस्था

महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमि​कता

ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से संबंधित वार्डों में जलभराव की समस्या कम होगी और लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस दौरान मुख्य अभियंता अमित शर्मा, संबंधित वार्डों के पार्षद, जूनियर इंजीनियर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।