नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली तीन जान: धान की रोपाई कर लौट रहे थे युवक, बिहार से नोएडा आए थे काम करने

उत्तरप्रदेश|10 घंटे पहले
धान की रोपाई कर लौट रहे थे युवक, बिहार से नोएडा आए थे काम करने

जेवर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे दूर जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा जेवर-खुर्जा मार्ग पर नीमका गांव के सामने हुआ। मृतकों की पहचान बिहार के अररिया जिले के रहने वाले 22 वर्षीय करन, 24 वर्षीय विश्वजीत और 25 वर्षीय मिथुन के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी के लिए ग्रेटर नोएडा आए थे और धान की रोपाई का काम करते थे। घटना के समय वे खेतों में काम समाप्त करने के बाद पैदल नीमका गांव की ओर लौट रहे थे।

पीछे से मारी जोरदार टक्कर

इसी दौरान जेवर की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने पीछे से तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क से दूर खेत में जा गिरे। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने जांच के दौरान हादसे में शामिल स्कॉर्पियो की पहचान कर ली है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन और चालक का पता लगाने के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।