वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर पलटी स्कूली बस: एक छात्र की मौत, कई घायल

उत्तरप्रदेश|11 घंटे पहले
एक छात्र की मौत, कई घायल

वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसी वजह से बस चालक ​बस से नियंत्रण खो बैठा और बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि कई छात्र घायल हो गये। मृत छात्र की पहचान देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बनारसपुर गांव निवासी 9 वर्षीय युनूस बेलाल खान के रूप में हुई हैं।

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक छात्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरी बस

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही मोड़ तिराहे के पास वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जामिया फैजेआम, देवगांव की बस छात्रों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान किसी कारणवश चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि बस में बैठे छात्र संभल नहीं सके। बस पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए लालगंज अस्पताल भेजवाया।

परिवार में मचा कोहराम

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव में भी शोक की लहर फैल गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्रेन को मंगाकर बस को बाहर निकलवाया। वहीं अन्य घायल बच्चों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।