गोंडा में गौ-कशी की आशंका पर बवाल: दो गायें ले जाने के आरोप में भड़के लोग: 3 घंटे तक किया चक्काजाम

उत्तरप्रदेश|11 घंटे पहले
दो गायें ले जाने के आरोप में भड़के लोग: 3 घंटे तक किया चक्काजाम

छपिया थाना क्षेत्र स्थित हथियागढ़ पुलिस चौकी के सामने गौ-कशी की आशंका को लेकर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मसकनवा-गौरा मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि मल्हीपुर और केशव नगर ग्रंट निवासी नासिर और राजेश दो गायों को गौ-कशी के उद्देश्य से ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर बजरंग दल के गौ रक्षक मौके पर पहुंचे। उनका दावा है कि दोनों आरोपी गायों को छोड़कर फरार हो गए। बाद में गायों को लाकर हथियागढ़ पुलिस चौकी परिसर में बांध दिया गया।

कार्रवाई की मांग पर सड़क जाम

घटना के बाद बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चौकी के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मसकनवा-गौरा मार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर मनकापुर के क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

तहरीर के आधार पर जांच जारी

बजरंग दल के गौ रक्षक प्रमुख सुरेश कुमार सोनी ने छपिया थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को आशंका थी कि गायों को गौ-कशी के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि अब तक की जांच में गौ-कशी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।