गोरखपुर के पादरी बाजार में लाखों की ठगी: फल कारोबार में मुनाफे का दिया झांसा, दो आरोपियों के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गोरखपुर|1 घंटा पहले
फल कारोबार में मुनाफे का दिया झांसा, दो आरोपियों के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शहर के पादरी बाजार में गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर विस्तार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया हैं। आरोप है कि युवक से फल कारोबार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 3.90 लाख रुपये की ठगी हुई हैं। पीड़ित ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विकास नगर विस्तार कॉलोनी में रहने वाले सोनू सिंह पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष पहले वह अपने दोस्त संदीप को शाहपुर स्थित नीरज जायसवाल के घर छोड़ने जाते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात कृष्ण कुमार से हुई। बातचीत के दौरान कृष्ण कुमार ने फल के कारोबार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा कमाने की बात कहीं। उसकी बात पर सोनू को भरोसा हो गया और उसके झांसे में आ गया। जिसके बाद सोनू ने अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन कुल 15.83 लाख रुपये कृष्ण कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिया।

रूपये वापस मांगने पर बनाया बहाना

आरोप है कि कृष्ण कुमार ने बाद में विभिन्न तिथियों में 12.70 लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन 3.13 लाख रुपये बकाया रह गए। इसके बाद पिछले वर्ष 30 हजार रुपये नकद लेने के साथ ही अक्तूबर में 22 हजार रुपये का मोबाइल और अप्रैल 2026 में करीब 25 हजार रुपये का एक अन्य मोबाइल भी खरीदवाया। इस तरह कुल 3.90 लाख रुपये का भुगतान बाकी रह गया। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में रुपये देने से साफ इनकार कर दिया।

साक्ष्य के आधार पर हाेगी कार्रवाई

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि सोनू ने कृष्ण कुमार और नीरज जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच चल रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।