गुरुकुल में दाखिले के कुछ घंटे बाद छात्र ने लगाई फांसी: कक्षा 9 में हुआ था प्रवेश, परिवार में मचा कोहराम

उत्तरप्रदेश|5 घंटे पहले
कक्षा 9 में हुआ था प्रवेश, परिवार में मचा कोहराम

बेहतर शिक्षा और अनुशासित वातावरण की उम्मीद के साथ बेटे का गुरुकुल में दाखिला कराने गए परिवार पर कुछ ही घंटों बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत परतावल निवासी एक कपड़ा व्यवसायी अपने पुत्र का सुल्तानपुर के एक आवासीय गुरुकुल में प्रवेश कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुकुल प्रबंधन का फोन आया और उन्हें तत्काल वापस बुलाया गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि उनका बेटा हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, छात्र का आर्य समाज द्वारा संचालित आवासीय गुरुकुल में कक्षा नौ में प्रवेश कराया गया था। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद पिता बेटे को हॉस्टल में छोड़कर घर के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि वह गोरखपुर तक पहुंचे ही थे कि गुरुकुल प्रशासन की ओर से फोन कर तत्काल लौटने को कहा गया। वापस पहुंचने पर उन्हें बेटे की मौत की जानकारी दी गई। घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घर में पसरा सन्नाटा

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर वापस लौटे और रास्ते में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर फैलते ही रिश्तेदार, व्यापारी और शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे। पूरे नगर पंचायत परतावल में शोक का माहौल है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं कि जिस बच्चे को सुबह उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ गुरुकुल में छोड़ा गया था, उसी की मौत की खबर कुछ ही घंटों बाद परिवार को मिल गई।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।