वाराणसी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा: नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल, कार्यक्रमों और रणनीतियों पर चर्चा

उत्तरप्रदेश|4 घंटे पहले
नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल, कार्यक्रमों और रणनीतियों पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों के लिए काशी दौरा हुआ है। इस दौरान तीनों नेताओं ने काशी पहुंचकर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काशी में आगमन संगठनात्मक मजबूती और बैठकों के सिलसिले में हुआ है। नेताओं ने बाबा विश्वनाथ की नगरी में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर चर्चा किये।

गुरु पूर्णिमा पर सीर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल हुये। कार्यक्रम में संत रविदास मंदिर के प्रमुख हरजिंदर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, अनिल राजभर और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा भी शामिल रहे।

11 हजार दीपों से जगमगाएगा रविदास पार्क

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में 27 राज्यों से आए प्रतिनिधियों को सीर गोवर्धन की माटी से भरे कलश सौंपे जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधि इन कलशों को लेकर अपने-अपने राज्यों के लिए रवाना होंगे और संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे। साथ ही कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। रविदास पार्क में अलग से सजाया गया हैं, आज शाम को यह पार्क 11 हजार दीपों से जगमगाएगा।

कार्यक्रम में शामिल मंत्री

कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, राज्यमंत्री असीम अरुण, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक टी. राम, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत भाजपा के कार्यकर्ता शमिल होंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।