स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने माता-पिता को किया अलर्ट: वयस्कों और शराब का सेवन करने वालों की बीमारी, अब बच्चों को ले रही अपनी चपेट में

वयस्कों और शराब का सेवन करने वालों की बीमारी, अब बच्चों को ले रही अपनी चपेट में

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने बच्चों में तेजी से बढ़ती एक गंभीर बीमारी को लेकर सभी माता-पिता के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। कभी केवल वयस्कों और शराब का सेवन करने वालों की मानी जाने वाली लिवर की बीमारी, अब मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का शिकार हो रहे हैं, जिसे एक 'साइलेंट किलर' माना जाता है।

इस बीमारी को साइलेंट इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते। जब तक माता-पिता को इसका अहसास होता है, तब तक लिवर को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है।

बिगड़ती जीवनशैली को ठहराया जिम्मेदार

डॉक्टरों ने इस बीमारी के पीछे बिगड़ती जीवनशैली को सबसे बड़ा जिम्मेदार ठहराया है। जैसे, पिज्जा, बर्गर, चिप्स और पैकेज्ड फूड का अत्य​धिक सेवन। कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बाबंद जूस और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप। स्क्रीन टाइम बढ़ना और खेलकूद से दूरी। वजन का अनियंत्रित होना इसका सबसे प्राथमिक लक्षण और कारण है।

साफ न दिखने वाले लक्षणों को न करे नजरअंदाज

बच्चों में होने वाले कुछ लक्षणों को नजरअंदाज न करें। लक्षण साफ नहीं होते, फिर भी यदि बच्चे हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना। पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन। गर्दन के आसपास की त्वचा का काला पड़ना। बिना किसी ठोस कारण के वजन का तेजी से बढ़ना। बच्चों में ये सारे बदलाव दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डॉक्टरों ने दी माता-पिता को सलाह

लिवर की इस बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए डॉक्टरों ने माता-पिता को बच्चे के जीवनशैली में तुरंत सुधार करने की सलाह दी है। बच्चों के भोजन में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें। बाहर का जंक फूड और प्रोसेस्ड खाना पूरी तरह बंद करें। मोबाइल और टीवी का समय तय करें और उन्हें रोजाना कम से कम 1 घंटा आउटडोर गेम्स के लिए प्रेरित करें। बाजार के जूस और कोल्ड ड्रिंक्स की जगह घर पर नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी दें। यदि बच्चा ओवरवेट है, तो डॉक्टर की सलाह पर समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाएं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।