दृश्यम थ्री को मिली बंपर ओपनिंग: दर्शको में दिखा जबरजस्त क्रेज, पहले दिन पचास करोड़ से ज्यादा हो सकता हैं कलेक्शन

अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने आज 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है और ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनने की राह पर है।
इससे पहले अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' (2024) थी, जिसने पहले दिन 43.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। शुरुआती रुझानों और शानदार एडवांस बुकिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि 'दृश्यम 3' इस आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी।
हाउसफुल बोर्ड में तब्दील सिनेमाघर
फिल्म पहले दिन भारत में 50 से 60 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर सकती है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस एडवांस कलेक्शन कर लिया था। सुबह के शोज़ से ही सिनेमाघरों में 40% से ज्यादा की ऑक्यूपेंसी देखी गई है, जो शाम और रात के शोज़ में हाउसफुल बोर्ड में तब्दील हो रही है। दोपहर 4 बजे तक फिल्म ने करीब 36.70 करोड़ रुपये बटोर लिए थे।
राष्ट्रीय छुट्टी और सोलो रिलीज का बंपर फायदा
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत मिलने की दो सबसे बड़ी वजहें हैं, दो अक्टूबर को नेशनल हॉलिडे होने की वजह से सिनेमाघरों के बाहर सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस लॉन्ग वीकेंड का फायदा फिल्म को पूरे हफ्ते मिलेगा। थिएटर्स में इस समय कोई भी दूसरी बड़ी फिल्म सामने नहीं है, जिसका सीधा फायदा विजय सलगांवकर की इस मिस्ट्री थ्रिलर को मिल रहा है। सकारात्मक रिस्पॉन्स के चलते ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाइफटाइम कलेक्शन कर अजय के करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हो सकती है।










