सलमान ने ट्रोलिंग पर उठाया सवाल: कैटरीना की ट्रोलिंग पर हुए नाराज, बोले- फिल्मों में लौटकर हो जाएंगी फिट

कैटरीना की ट्रोलिंग पर हुए नाराज, बोले- फिल्मों में लौटकर हो जाएंगी फिट

मां बनने के बाद वजन बढ़ने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ के समर्थन में सलमान खान सामने आए हैं। बॉलीवुड अभिनेता ने ट्रोल करने वालों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि कैटरीना जब फिल्मों में वापसी करेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी। सलमान ने यह बात ‘बिग बॉस’ सीजन 20 के एक एपिसोड के दौरान कही।

एपिसोड में सलमान ने अपनी बदलती शक्ल-सूरत को लेकर ट्रोल किए जाने का भी जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर की जा रही ट्रोलिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी के गर्भवती होने पर उसे ट्रोल क्यों किया जाता है? उनके मुताबिक, प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कैटरीना फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।

गणेश चतुर्थी समारोह के बाद ट्रोलिंग

कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में बेटे विहान को जन्म दिया था। हाल ही में वह पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में नजर आई थीं। समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके वजन और मौजूदा लुक को लेकर कमेंट किए। कई लोगों ने उनकी पुरानी फिल्मों की तस्वीरें शेयर करते हुए मौजूदा रूप से तुलना भी की। कैटरीना ने इस मामले पर अभी तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।