सलमान खान का नया पोस्ट: सेहत की चर्चाओं के बीच फैंस से पूछा हाल, इवेंट के बाद शुरू हुई थी अफवाह

सेहत की चर्चाओं के बीच फैंस से पूछा हाल, इवेंट के बाद शुरू हुई थी अफवाह

अभिनेता सलमान खान ने अपनी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’ पोस्ट सामने आते ही फैंस ने उनकी फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सलमान खान पहले की तुलना में काफी दुबले नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने चिंता जताई तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। हालांकि, नई तस्वीरों में वह पहले की अपेक्षा अधिक फिट दिखाई दे रहे हैं।

नए वीडियो में भी दिखी हल्की थकान

इसी बीच उनका एक और वीडियो भी सामने आया है। इसमें सलमान पहले वायरल वीडियो की तुलना में बेहतर नजर आते हैं, हालांकि उनकी आंखों के आसपास हल्की थकान दिखाई दे रही है।

एसआरए कार्यक्रम में पहुंचे थे अभिनेता

सलमान खान शुक्रवार को मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने वहां डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां सौंपीं। कार्यक्रम में उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे। इसी आयोजन के वीडियो वायरल होने के बाद उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।