जंतर-मंतर पर तीन छात्रों का अनशन समाप्त: शबाना आजमी ने पिलाया पानी, छात्रों के हक में बोलीं अभिनेत्री कविता कौशिक

शबाना आजमी ने पिलाया पानी, छात्रों के हक में बोलीं अभिनेत्री कविता कौशिक

जंतर-मंतर पर छात्रों की मांगों के समर्थन में चल रहा आंदोलन सोमवार को नए मोड़ पर पहुंच गया। पिछले तीन सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़े छात्र नेता नेहा, अमीन और मनीष कुमार ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। अभिनेत्री शबाना आजमी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। इसी बीच प्रदर्शनकारी छात्रों का प्रस्तावित संसद मार्च भी चर्चा का केंद्र बना रहा।

इस आंदोलन के समर्थन में टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नई दिल्ली के जंतर-मंतर से एक वीडियो साझा कर दिल्ली पुलिस से प्रदर्शनकारियों के प्रति संयम बरतने की अपील की। कविता ने कहा कि पुलिसकर्मी भी परिवार का हिस्सा होते हैं और उन्हें यह समझना चाहिए कि प्रदर्शन कर रहे छात्र भी इसी देश के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि हर परिवार चाहता है कि जरूरत पड़ने पर उसे योग्य डॉक्टर मिले और इसी उद्देश्य से कई छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

पुलिस से संयम बरतने की अपील

वीडियो संदेश में कविता कौशिक ने पुलिस से अनुरोध किया कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों या आम नागरिकों के खिलाफ बल प्रयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।