मुज​म्मिल इब्राहिम का दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप वाली बात का वीडियो वायरल: इंस्टाग्राम अकाउंट पर अ​भिनेता का जवाब, कहा बात को तोड़ मरोड़ कर किया जा रहा पेश

1 घंटा पहले
इंस्टाग्राम अकाउंट पर अ​भिनेता का जवाब, कहा बात को तोड़ मरोड़ कर किया जा रहा पेश

मुजम्मिल इब्राहिम इन दिनों एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर बात की थी। वायरल हो रही क्लिप में मुजम्मिल इब्राहिम ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में दावा किया था कि उनका दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप म्युचुअल नहीं था। दरअसल, उन्होंने ही दीपिका को छोड़ा था, उनसे ब्रेकअप किया था। मुजम्मिल का कहना था कि उन्हें दीपिका से ब्रेकअप करने का कोई अफसोस नहीं है।

बीते दिन अभिनेता ने इस दावे पर रिएक्शन दिया और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए कहा, "जिस इंटरव्यू की चर्चा हो रही है और जिसे गलत तरीके से 'नए दावे' के तौर पर हेडलाइन दी गई है, वह एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। अभी जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे एक लंबी बातचीत के कुछ हिस्से भर हैं।" उन्होंने कहा की वो अपने अतीत के रिश्ते के बारे में बहुत सम्मानजनक तरीके से बात की थी, जो ऑनलाइन एडिटिंग के बाद गलत तरीके से दिखाया गया। सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता के बारे में जानना चाहते हैं।

'कभी ऐसा लगता है' गाने से मिली पहचान

मुजम्मिल इब्राहिम कश्मीर के रहने वाले हैं जो 2000 दशक के शुरुआती दौर में परिवार के साथ मुंबई में बस गए थे। उन्होंने अपना करियर साल 2004 में लकी अली के सुपरहिट गाने 'कभी ऐसा लगता है' से शुरू किया था जिसमें उन्हें काफी तारीफ मिली थी।

मेल मॉडल के कई अवार्ड्स किये अपने नाम

म्यूजिक वीडियो से पहले मुजम्मिल इब्राहिम एक टॉप मॉडल हुआ करते थे। उन्होंने मोस्ट ग्लैमरस मेल मॉडल के कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से सबका ध्यान खींचा। मॉडलिंग के अलावा उन्हें दो बार डूबने से लोगों की जान बचाने के लिए ब्रेवरी का अवॉर्ड भी मिला।

धोखा फिल्म से शुरू हुआ करियर

बात करें फिल्मी करियर की तो मुजम्मिल इब्राहिम ने अपना एक्टिंग करियर साल 2007 में फिल्म धोखा से शुरू किया था। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ तो हुई, लेकिन खास पहचान नहीं मिली। वह 2009 में आई हॉर्न ओके प्लीज और विल यू मैरी मी? जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके।

लव एंड वार में आ सकते है नजर

8 साल तक फिल्मी वर्ल्ड में दूर रहने के बाद मुजम्मिल इब्राहिम ने ओटीटी की सीरीज स्पेशल ऑप्स से वापसी की और इसमें उन्हें काफी पहचान मिली। अब वह संजय लीला भंसाली की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म लव एंड वॉर में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।