बीमार फैन से मिलकर भावुक हुए पवन कल्याण: इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता, मानहानि मामले में कोर्ट से भी मिली राहत

1 घंटा पहले
इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता, मानहानि मामले में कोर्ट से भी मिली राहत

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण एक बार फिर अपने मानवीय व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे अपने एक नन्हे प्रशंसक से मुलाकात के दौरान वह भावुक हो गए। बच्चे को गले लगाकर वो रो पड़े। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर उनके समर्थक और आम लोग भावुक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पवन कल्याण को एक मानहानि मामले में अदालत से भी बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, वारंगल जिले के हनमकोंडा निवासी निरंजन नामक बालक गंभीर और दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। निरंजन पवन कल्याण का बड़ा प्रशंसक है। लंबे समय से उनसे मिलने की इच्छा जता रहा था। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो देखने के बाद पवन कल्याण ने स्वयं उससे मिलने का निर्णय लिया। हनमकोंडा पहुंचने से पहले पवन कल्याण मंदिर गए। भगवान से बच्चे के स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके बाद वह सीधे निरंजन के घर पहुंचे। बिस्तर पर लेटे बच्चे से मुलाकात के दौरान पवन बेहद भावुक हो गए। उन्होंने निरंजन को गले लगाया। उसके साहस और संघर्ष की सराहना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। ताकि बच्चे के इलाज में मदद मिल सके।

बच्चे के साहस को बताया प्रेरणादायक

मुलाकात के बाद पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर लिखा कि निरंजन का आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद बच्चे का मनोबल मजबूत है। जो हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर और मां भद्रकाली से निरंजन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मानहानि मामले में अदालत से बड़ी राहत

इस बीच पवन कल्याण को एक चर्चित मानहानि मामले में भी राहत मिली है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनकी जमीन से जुड़े कथित अतिक्रमण और झील क्षेत्र में अवैध कब्जे के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों को झूठा और मानहानिकारक बताते हुए पवन कल्याण ने बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान पवन कल्याण के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी करते हुए उनके खिलाफ प्रसारित की जा रही कथित मानहानिकारक सामग्री पर रोक लगा दी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और संबंधित डिजिटल माध्यमों को ऐसे लिंक हटाने तथा विवादित सामग्री उपलब्ध न कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।

समर्थकों में खुशी की लहर

अदालत के फैसले और बीमार प्रशंसक से मुलाकात के बाद पवन कल्याण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने के बावजूद वह लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं। वहीं राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में भी इस घटनाक्रम की व्यापक चर्चा हो रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।