राजश्री प्रोडक्शंस का नया गाना रिलीज: नवरत्रि पर मेकर्स ने पेश किया 'गरबा एंथम', 'जय अंबे बोल' गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

नवरत्रि पर मेकर्स ने पेश किया 'गरबा एंथम',  'जय अंबे बोल' गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया और दमदार गाना 'जय अंबे बोल' आज, आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। आगामी शारदीय नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए मेकर्स ने इसे एक 'गरबा एंथम' के रूप में पेश किया है। फिल्म के टाइटल ट्रैक की सफलता के बाद, इस दूसरे गाने ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है और फैंस के बीच उत्सव के उत्साह को दोगुना कर दिया है।

इस गाने में बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सजे-धजे नजर आ रहे हैं। रंग-बिरंगे माहौल, शानदार कोरियोग्राफी और तेज-तर्रार बीट्स पर दोनों कलाकारों ने ऐसा गरबा डांस किया है, जिसने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री काफी आकर्षक और ऊर्जा से भरपूर लग रही है।

हिमेश रेशमिया का पहला 'गरबा कंपोजिशन'

म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज हिमेश रेशमिया के करियर का यह पहला गरबा ट्रैक है, जिसे उन्होंने खुद कंपोज किया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया और सुरीली आवाज की मल्लिका श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है, जबकि इसके शानदार बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं। श्रेया की बेहतरीन आवाज और हिमेश का जोशीला संगीत नवरात्रि से ठीक पहले गरबा नाइट्स के लिए परफेक्ट माहौल तैयार कर रहा है।

फैंस और सोशल मीडिया का रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जहां इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हिमेश के फैंस इस गाने को 'ब्लॉकबस्टर' और 'सीजन का सबसे बड़ा डांस ट्रैक' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लॉर्ड हिमेश एक बार फिर चार्टबस्टर गाने के साथ वापस आ गए हैं।" वहीं कुछ लोग इसे इस साल का 'नवरात्रि एंथम' मान रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस गाने की तारीफ कर रहे हैं, वहीं इंटरनेट का एक हिस्सा हिमेश रेशमिया की आवाज को आयुष्मान खुराना पर फिट न बैठने के कारण ट्रोल भी कर रहा है। कुछ लोगों ने इसकी कोरियोग्राफी और ऑथेंटिसिटी पर भी सवाल उठाए हैं।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

दिग्गज निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर है, जो प्यार, रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों को बड़े पर्दे पर समेटेगी। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बन रही यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।