सीजेपी का देशभर में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन: दिल्ली में कड़ा पहरा, दो किलोमीटर में इंटरनेट सेवा बंद

राजधानी दिल्ली में सीजेपी के धरना-प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, इंटरनेट बंदी और यातायात प्रतिबंधों के बीच संगठन ने शुक्रवार को देशभर में जिला स्तर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदर्शन के कारण राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों और आम जनजीवन पर भी व्यापक असर पड़ा है।
सीजेपी का प्रदर्शन संसद मार्ग और टॉलस्टाय मार्ग तक फैलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है। कई मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही सीमित कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्टर जारी कर सभी छात्र संगठनों से जिला स्तर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
हिंसा की आशंका पर बढ़ी सुरक्षा
प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ की 20 कंपनियां, जिन्हें बुधवार को पश्चिम बंगाल से बुलाया गया था, संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं। मेट्रो सेवाओं पर असर के बाद अब प्रदर्शन स्थल के दो किलोमीटर दायरे में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। इसका असर न केवल प्रदर्शनकारियों बल्कि कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रायसीना रोड, बाराखंभा और अशोक रोड समेत आसपास रहने वाले लोगों पर भी पड़ा है।
कारोबार और सेवाओं पर पड़ा असर
सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण फूड डिलीवरी और कैब सेवाओं का संचालन भी प्रभावित हुआ है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने एनडीएमसी के निर्देशों का हवाला देते हुए दुकानदारों, रेस्त्रां और कार्यालयों से गुरुवार शाम साढ़े छह बजे तक प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह किया। कनॉट प्लेस में करीब दो हजार कारोबारी प्रतिष्ठान और कार्यालय हैं, जहां पिछले चार दिनों से कारोबार प्रभावित बना हुआ है।
प्रदर्शन में बढ़ रही भागीदारी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में अब हर आयु वर्ग के लोगों की मौजूदगी देखी जा रही है। कई देशी-विदेशी पर्यटक भी ट्रॉली बैग के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह स्वास्थ्य कारणों से अभिजीत दीपके मंच से दूर रहे, जबकि अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की कमान संभाली। इस दौरान जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित कई राजनीतिक प्रतिनिधि भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









