पेपर लीक पर दूसरे दिन भी संसद में संग्राम: लोकसभा 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस

नई दिल्ली|7 घंटे पहले
लोकसभा 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी पेपर लीक का मुद्दा सदन में छाया रहा। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया। प्लेकार्ड दिखाने और नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। दूसरी ओर, राज्यसभा की कार्यवाही जारी रही, जहां विपक्ष ने नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग उठाई।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यवाही स्थगित कर NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर तत्काल चर्चा कराने का नोटिस दिया। विपक्ष का कहना है कि इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा कराई जानी चाहिए।

एनडीए बैठक में पीएम ने दिया सख्त कार्रवाई का संदेश

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदर्शन पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं

संसद परिसर के बाहर सोमवार को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सभी सांसद संसद के भीतर मौजूद थे और भीड़ के हमले की आशंका से सभी चिंतित थे। वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर पहुंचे छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कराया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।