दिल्ली में किशोर पर चाकू से हमला: तीन नाबालिग आरो​पी हिरासत में, पुरानी रंजिश में घटना को दिया अंजाम

दिल्ली|
तीन नाबालिग आरो​पी हिरासत में, पुरानी रंजिश में घटना को दिया अंजाम

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि चौथे फरार नाबालिग की तलाश की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, पीड़ित और हमलावर नाबालिगों में से एक के बीच करीब 15 दिन पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें पीड़ित और उसके साथियों ने कथित तौर पर उस नाबालिग आरोपी की पिटाई कर दी थी। इसी पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजना बनाकर पीड़ित को घेरा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात त्रिलोकपुरी के ब्लॉक 30 में हुई। घायल किशोर को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना में हिंदू-मू​स्लिम एंगल नहीं

पुलिस ने मयूर विहार थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पकड़े गए तीनों नाबालिगों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से स्थानीय लड़कों के बीच पुरानी रंजिश और आपसी ब्लॉक के विवाद का मामला है, इसमें किसी भी तरह का कोई सांप्रदायिक या हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।