राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू: 18 जुलाई तक मांगे गए आवेदन, 27 जुलाई 8 आरोपियों की तक बढ़ी हिरासत

अयोध्या|8 घंटे पहले
18 जुलाई तक मांगे गए आवेदन, 27 जुलाई 8 आरोपियों की तक बढ़ी हिरासत

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दूसरी ओर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी से जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब करते हुए सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने छह वर्षों में पहली बार सीईओ पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का हिंदू होना अनिवार्य रखा गया है। आयु सीमा 50 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक तय की गई है। चयनित सीईओ ट्रस्ट के महासचिव को रिपोर्ट करेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026 को शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है।

सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी रिपोर्ट

चढ़ावा चोरी प्रकरण की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर एसआईटी से अब तक की जांच की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने रिपोर्ट में जांच टीम के गठन और अधिकारियों का पूरा विवरण देने के निर्देश दिए हैं तथा मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को भी कहा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। इसी बीच अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार आठों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया। जहां विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी। आरोपियों को फिलहाल फैजाबाद जेल की अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।