बहराइच में सड़क पर दिखा तेंदुए का जोड़ा: वन विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी , ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बहराइच|21 अगस्त 2026
वन विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी , ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत है। मोतीपुर रेंज में शुक्रवार को तेंदुओं का एक जोड़ा सड़क पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। मिहींपुरवा से गोपिया बैराज जाने वाली सड़क पर मौजूद एक व्यक्ति ने दोनों तेंदुओं की गतिविधि को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बताया गया कि तेंदुओं का जोड़ा गोपिया बैराज जाने वाली सड़क पर कदम पुलिया से करीब 200 मीटर पहले दिखाई दिया। दोनों कुछ देर तक सड़क पर घूमते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। जंगल से सटे इस इलाके में अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही रहती है, लेकिन एक साथ दो तेंदुओं के सड़क पर दिखाई देने से आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

वन विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से ग्रामीणों और राहगीरों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में तेंदुओं की मौजूदगी से रात के समय खतरा बढ़ सकता है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जंगल क्षेत्र में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी है।

पुलिया के पास घुमता दिखा तेंदुए का जोड़ा

तेंदुओं का यह जोड़ा मिहींपुरवा से गोपिया बैराज जाने वाली सड़क पर दिखाई दिया। बताया गया कि कदम पुलिया से करीब 200 मीटर पहले दोनों तेंदुए सड़क पर कुछ देर तक घूमते रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर तेंदुओं पर पड़ी। उसने मोबाइल से उनकी चहलकदमी का वीडियो बना लिया। बाद में यही वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया।

राहगीरों में खौफ

शुक्रवार सुबह वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे होने के कारण इस इलाके में पहले भी वन्यजीव दिखाई देते रहे हैं। हालांकि, सड़क पर एक साथ तेंदुओं का जोड़ा दिखाई देने से राहगीरों में डर बढ़ गया है। खासकर शाम और रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अब अधिक सावधानी बरतनी पड़ रही है।

जंगल से सटा है मोतीपुर रेंज का क्षेत्र

मोतीपुर रेंज का यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। इसी वजह से यहां वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। कई बार जंगली जानवर जंगल से निकलकर सड़क और आसपास के इलाकों तक पहुंच जाते हैं। तेंदुओं के जोड़े के सड़क पर आने से ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और वन क्षेत्र से लगे मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है।

वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी रखने का दिया अश्वासन

वन विभाग ने ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि रात के समय अकेले जंगल क्षेत्र की ओर जाने से बचें और वन्यजीव दिखाई देने पर उनके करीब जाने या वीडियो बनाने की कोशिश न करें। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में निगरानी रखने की बात कही गई है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल से सटे इलाकों में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को देनी चाहिए।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।